उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

उत्तराखंड के युवाओं से छलावा कर रही भाजपा सरकार : प्रियंका गांधी

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं से भाजपा सरकार सरासर छलावा कर रही है। विधानसभा में हुई नियुक्तियों व यूकेएसएसएससी की परीक्षा में पेपर लीक को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के बड़े नेता सिर्फ अपनी झोली भरने में लगे हैं। उन्हें बेरोजगारों से सिर्फ वोट की राजनीति करनी है और कुछ नहीं।

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से यह पता चल रहा है। विधानसभा में हुई चोर दरवाजे से नियुक्तियां इसका साक्षात उदाहरण हैं।

भर्ती घोटालों का उत्तराखंड में विशाल रैकेट
यूकेएसएसएससी और विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। इन दोनों ही विषयों पर कांग्रेस विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन से लेकर राजभवन तक कूच कर चुकी है। अब उनके इस विरोध को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने समर्थन दिया है। प्रियंका गांधी ने इंटरनेट मीडिया में अपनी पोस्ट में कहा कि घोटालों की जांच में नेता, पुलिसकर्मी, सचिवालय कर्मी, आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी, कोर्ट के कर्मचारी और कोचिंग सेंटर से जुड़े लोगों की संलिप्तता पाए जाने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का विशाल रैकेट चल रहा है।

विशेषाधिकार का दुरुपयोग करने वाले राजनीति छोड़ें : करण माहरा
कांग्रेस ने विधानसभा में नियुक्तियों की जांच को विशेषज्ञ समिति गठित करने के विस अध्यक्ष ऋ,तु खंडूड़ी के निर्णय पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ये प्रकरण विशेषाधिकार के दुरुपयोग का है। नैतिकता के आधार पर इसका दुरुपयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विस में किस तरह विधानसभा अध्यक्षों, मुख्यमंत्रयों, मंत्रियों और राजनेताओं के करीबी व्यक्तियों को नियमों पर ताक पर रखकर नौकरियां दी गयीं, यह सब जगजाहिर हो चुका है। ये भर्तियां उन प्रभावशाली व्यक्तियों ने की हैं, जिनसे प्रदेश के युवा और जनता न्याय का भरोषा लगाए हुए है। https://sarthakpahal.com/

मोदी उत्तराखंड में रेवड़ी संस्कृति पर करें प्रहार
उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों में नैतिकता का चीर हरण हुआ है। भलेही यह किसी भी सरकार के कार्यकाल से जुड़ा हो। करण माहरा ने कहा कि पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर रेवड़ी संस्कृति पर प्रहार किया था। उन्हें उत्तराखंड सरकार पर भी इस रेवेड़ी संस्कृति के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button