उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

आटो से ज्यादा सवारी ले जा रहा बाइक सवार कार से टकराया, मामा-भांजा की मौत

रुद्रपुर। आटो से ज्यादा यानि पांच लोगों को बाइक में बिठाकर ले जाना भारी पड़ गया। एक बाइक पर तीन बच्चे सहित पांच लोग सवार थे। रुद्रपुर हाईवे पर बाइक कार से टकरा गयी, जिससे मौके पर ही मामा-भांजा की मौत हो गयी जबकि दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हैं, जिन्हें सीएससी सेंटर भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

रविवार देर शाम को केलाखेड़ा निवासी इमरान अपनी बहन रिजवाना और तीन बच्चों को बाइक से छोड़ने के लिए उनके घर दोराहा चौक जा रहा था। रुद्रपुर हाईवे के पास मलेरिया रोड के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गयी। आटो से ज्यादा पांच लोग बाइक पर लदे थे। हादसे में इमरान (22) उसकी बहन रिजवाना (35), भांजा अरहान (4), फिरासत (3) और भांजी ईदानूर (2) गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस और आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें बाजपुर सीएससी सेंटर भेजा, जहां डाक्टरों ने इमरान और भांजा अरहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि रिजवाना, फिरासत और ईदानूर को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। https://sarthakpahal.com/

सीओ भूपेंद्र सिंह कंडारी और कोतवाल प्रवीण कोश्यारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। सीओ ने बताया कि इमरान ने हेलमेट भी नहीं पहना था। उन्होंने कहा कि बाइक पर दो से अधिक और बिना हेलमेट के वाहन का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button