उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

शादी में तमंचे के साथ डिस्को भारी पड़ा, तमंचा लहरा रहे दोनों युवक पहुंचे जेल, VIDEO

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में शादी में तमंचा लहराना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों के नाम लवी सैनी और प्रियांशु सैनी हैं।

हरिद्वार के श्यामपुर में एक विवाह समारोह में तमंचा लहराकर डांस करने के आरोप में एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हरकत में आई श्यामपुर पुलिस ने दो युवकों को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी। https://sarthakpahal.com/

श्यामपुर के दूधला दयालवाला गांव में एक विवाह समारोह था। विवाह में सभी लोग डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान दो युवक आते हैं और तमंचा लहराकर डांस करने लगते हैं। युवकों के तमंचा लहराकर डांस करने का वीडियो किसी ने बना दिया और हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह को भेज दिया। एसएसपी ने तुरंत श्यामपुर पुलिस को वीडियो भेजा। श्यामपुर पुलिस ने वीडियो मिलते ही दबिश दी और कई घंटों तक चली तलाशी के बाद तमंचा लहरा रहे दो युवकों को दबोच लिया।

एसओ श्यामपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि युवकों के नाम लवी सैनी निवासी दूधला दयालवाला टाटवाला और प्रियांशु सैनी निवासी आजाद कालोनी लाइनपार थाना नगीना बिजनौर हैं। इनके पास से अवैध तमंचे एवं दो कारतूस बरामद किये गये हैं। दोनों के खिलाफ मुकदम दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि विवाह समारोह या हर्ष फायरिंग में यदि कोई हथियार लहराते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button