उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

पौड़ी के सतपुलि में महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

सतपुलि, 19 मई। पौड़ी जिले के सतपुली में एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने महिला के नहाते समय का वीडियो बना लिया था, जिसके बाद से आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नहाते समय बनाया वीडियो
सतपुली में पुलिस ने महिला का नहाते वक्त वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सतपुली निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने महिला के घर में आकर उसके बाथरूम में नहाते समय चुपके से उसका वीडियो बना लिया और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के पति की गैरमौजूदगी में दुष्कर्म करता रहा। आरोपी बार-बार महिला को ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत की।

ब्लैकमेल कर महिला से किया दुष्कर्म
पीड़ित महिला ने थाना सतपुली में अपराध पंजीकृत करवाया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है. सतपुली थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दीपक तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी व्यक्ति महिला का परिचित था, महिला के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है. महिला के मेडिकल की कार्रवाई की जा रही है। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button