उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

दीपावली की रात जुए में डेढ़ लाख हारने पर गहने गिरवी रखे तो पत्नी ने कर ली खुदकुशी

हरिद्वार। हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र में एक आईटीसी फैक्ट्री में काम करने वाला कर्मचारी में दीपावली की रात जुए में डेढ़ लाख रुपये हार गया। हारने के बाद रकम की भरपाई के लिए उसने पत्नी के गहने गिरवी रख दिये। जब इस बात की जानकारी पत्नी को लगी तो दोनों के बीच इतना झगड़ा हुआ कि पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आईटीसी कंपनी में काम करता था
अल्मोड़ा के ग्राम बैरसिया तहसील चौखुटिया का रहने वाला राजेंद्र सिडकुल की आईटीसी कंपनी में नौकरी करता था। वह अपनी पत्नी प्रभा के साथ सिडकुल हरिद्वार में रोशनाबाद नवोदय नगर में किराये के मकान पर रह रहा था। दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी। दोनों का डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। नौकरी करने के बाद वह चाइनीज फूड का ठेला भी लगाता था, जिसमें उसकी पत्नी भी उसके साथ रहती थी। राजेंद्र को जुआ खेलने की आदत थी। दीपावली की रात को राजेंद्र अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था और जुआ खेलते-खेलते वह जुए में डेढ़ लाख रुपये हार गया तो उसने अपनी पत्नी के गहने गिरवी रख दिये। इसी बात को लेकर पति पत्नी में  झगड़ा चलता रहा।

फांसी लगाकर कर ली खुदकुुशी
दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि प्रभा (30 साल) ने मकान की छत में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सिडकुल इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल का कहना है कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मृतका के मायके वालों को भी इस मामले की सूचना भेज दी गयी है। यदि तहरीर मिलती है तो दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जायेगी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button