उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

गौ तस्कर पर जब पुलिस के लट्ठ पड़े तो वो बोल पड़ा ‘गाय हमारी माता है’, देखें वीडियो

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने लोनी से एक गौ तस्कर इरशाद उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पहले उसने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कार्रवाई की तो बोल पड़ा गाय हमारी माता है। आरोपी बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव सिक्का इदरीशपुर का रहने वाला है।

चिरोड़ी रोड पर चैकिंग के दौरान पुलस ने एक बाक सवार को रोका तो उसने भागने का प्रयाग किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। गाजियाबाद के लोनी में हुई मुठफेड़ में पुलिस ने गौ तस्कर इरशाद उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर उसने पहले भागने की कोशिश की, फिर पुलिस पर फायर कर दिया। बाद में पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को पता चला कि यह वांछित गौ तस्कर इरशाद है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने इरशाद सारी हेकड़ी निकल गयी। वो बोलने लगा कि ‘गाय हमारी माता है,’ ‘गाय हमारी माता है।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देखिये

इस मामले में पुलिस का कहना है कि बंथला-चिरोड़ी रोड पर संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया, जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ छह से ज्यादा केस दर्ज हैं। आरोपी बागपत जिले में बड़ौत के गांव सिक्का इदरीशपुर का रहने वाला है। इसके खिलाफ थाना साहिबाबाद और लोनी में छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ कर और जानकारी जुटाई जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button