कांस्टेबल रुचि की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

बिजनौर। कांस्टेबल रुचि की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। नजीबाबाद महावतपुर की रहने वाली महिला कांस्टेबल रुचि सिंह की हत्या से उसके परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रुचि के पिता योगेंद्र सिंह ने हत्यारोपी तहसीलदार को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर ही दम लेने की बात कही है। सिपाही रुचि सिंह की हत्या से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।
https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/
नजीबाबाद के गांव महावतपुर बिल्लौच निवासी किसान योगेंद्र सिंह की पुत्री 28 वर्षीय रुचि सिंह इस समय लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। 13 फरवरी को रुचि सिंह घर से ड्यूटी के लिए निकली थी, लेकिन मुख्यालय तक नहीं पहुंच पायी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। उसकी गुमशुदगी लखनऊ के सुशांत गोल्फी थाने में पुलिस विभाग की ओर से दर्ज कराई गई थी। लापता रुचि सिंह का शव बृहस्पतिवार को पीजीआई स्थित माती नाले में मिला था। कॉल डिटेल के आधार पर पता चला है कि प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज में तैनात तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव से रुचि सिंह का प्रेम संबंध चल रहा था।
रुचि सिंह का सिपाही पति से चल रहा था विवाद
मृतका महिला सिपाही रुचि सिंह का अपने पति सिपाही नीरज सिंह से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि फेसबुक से रुचि सिंह की तहसीलदार पदमेश से जान पहचान हुई जो बाद में प्रेम संबंध में तब्दील हो गयी। शव लेने लखनऊ पहुंचे रुचि के भाई शुभम ने बताया कि आरोपी तहसीलदार को कॉल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।