उत्तराखंडखेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

चमोली की मानसी नेगी ने जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

चमोली। उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधत्व कर रही चमोली की मानसी नेगी ने गुवाहाटी में चल रही 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वाकरेस में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है। गुवाहाटी, असम में 11 से 15 नवम्बर तक चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है।

रविवार को उत्तराखंड के हाथ दो स्वर्ण पदक आए। महिला अंडर 20 वर्ग की 10हजार मीटर रेस वाक में मानसी नेगी ने 47.30.04 मिनट का समय निकालते हुए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले इसी रेस में उनका कीर्तिमान 47.59 मिनट का था। हरियाणा की रचना दूसरे और महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। इस साल मानसी का यह तीसरा पदक है। इससे पहले गुजरात में हुए 36वें नेशनल गेम्स में मानसी ने रजत पदक और बिलासपुर छत्तीसगढ़ में हुई अंडर 23 नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

मूल रूप से चमोली निवासी नेगी वर्तमान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज की एथलेटिक्स एक्सीलेंस विंग में देवभूमि द्रोणाचार्य अवार्डी कोच अनूप बिष्ट की देखरेख में पिछले चार से प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि बालक अंडर 16 वर्ग की पांच मीटर रेस वाक में हिमांशु कुमार ने भी स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 20.51.06 मिनट में रेस पूरी करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। चमोली खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि मानसी का खेलों के प्रति काफी रुझान है। वह अब तक कई बार राष्ट्रीय स्तर पर वाकरेस में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। मानसी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है।

ताजा व तेज खबरों के लिए देखते रहिए https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button