उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

20 साल की सेवा देने के बाद ‘राजा’ घोड़े की मौत पर पुलिस ने दी श्रद्धांजलि VIDEO

हरिद्वार। घोड़ा पुलिस लाइन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले घोड़े ‘राजा’ की मौत हो गयी। हरिद्वार पुलिस ने साढ़े बीस साल विभाग में सेवा देने वाले राजा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

घोड़ा पुलिस लाइन में घोड़े ‘राजा’ का 24 साल की आयु में निधन हो गया। हरिद्वार के दो महाकुंभ, दो अर्धकुंभ और कई महत्वपूर्ण स्नानों पर अपनी सेवा प्रदान करने वाला राजा पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। ‘राजा’ घोड़े की मौत के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।

राजा की मृत्यु की जानकारी होने पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह घुड़सवार लाइन बैरागी कैंप पहुंचे और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ राजा को अंतिम विदाई दी। राजा ने 2003 में पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण के बाद राजा को पुलिस विभाग में शामिल किया गया था। https://sarthakpahal.com/

विदाई के समय बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर राजा को गार्ड आफ आनर दिया गया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ निहारिका सेमवाल समेत कई अधिकारियों ने राजा को पुष्प चक्र अर्पित करअपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

राजा घोड़ा पुलिस लाइन का महत्वपूर्ण घोड़ा था। राजा के जाने का हम सभी को दुख है। कई महत्वपूर्ण समय पर राजा ने अपनी उच्चतम सेवाओं से हमें प्रभावित किया था।
अजय सिंह, एसएसपी

Related Articles

Back to top button