उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरस्वास्थ्य

चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

देहरादून। शनिवार सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर साहिया से पहले संभू की चौकी के पास पर्यटकों की एक कार खाई में पलट गयी। कार यूपी नंबर की बताई जा रही है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि एक घायल हुआ है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहंच गयी है। मृतक और घायल पर्यटकों को खाई से निकालने का काम चल रहा है।

मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल


जानकारी के अनुसार, देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है। मृतकों की पहचान ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन पंचवटी कालोनी गाजियाबाद, सूरज कश्यप दुहाई गाजियाबाद और गुड़िया छोटा बाजार शाहदरा दिल्ली के रूप में हई है। इसके अलावा कार सवार ज्ञानेंद्र सैनी मोतीवाला गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए एंबुलेंस 108 की मदद से उप जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया है। नायब तहसीलदार कालसी प्रेम सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

चकराता घूमने जा रहे थे पर्यटक
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसका पता स्थानीय लोगों को शनिवार की सुबह चला। यूपी नंबर की कार में सवार पर्यटक चकराता की ओर घूमने जा रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button