उत्तरप्रदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

जब देर रात सड़क पर बैठ गया बाघ तो थम गयी लोगों की सांसें, और गाड़ियों के पहिये VIDEO

लखीमपुरखीरी। जंगल से निकलकर बाघ बीच सड़क पर बैठ गया तो लोगों की सांसें अटक गयीं। सड़क पर गाडियों के पहिये थम गये। लखीमपुरखीरी के ढखेरवा इलाके में बाघ के अचानक सड़क पर आ जाने से कई घंटों तक ट्रैफिक जाम लग गया। इस दौरान एक युवक ने बाघ का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गयी।

यूपी के लखीमपुरखीरी से बाघ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जंगल से भटकते हुए बीच सड़क पर आकर बैठ जाता है। इसके चलते सड़क पर कई घंटों तक लोगों की सांसें अटक गयीं। वीडियो निघासन थाना क्षेत्र के ढखेरवा इलाके का है। बताया जा रहा है कि बाघ दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से भटक कर यहां आ गया था।

पिछले कई दिनों से लोगों को वह ढखेरवा इलाके के आसपास घूमता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन सोमवार देर रात जब वह अचानक बीच सड़क पर बैठ गया तो लोगों के होश उड़ गये। लोगों ने अपने वाहनों को पीछे ही खड़े कर दिया। किसी की भी हिम्मत नहीं थी कि बाघ के होते हुए सड़क पार की जाये। https://sarthakpahal.com/

संजय पाठक का कहना है कि ‘दुधवा टाइगर रिजर्व का यह इलाका जंगल से सटा हुआ है। इससे कुछ ही दूरी पर घनघोर जंगल है। बाघ वहां से निकलकर आ गया होगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे उसे न छेड़ें।’
संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व

इससे पहले पलिया गांव में बीच सड़क पर कोबरा सांप और नेवले की लड़ाई देखने को मिली थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सांप और नेवले की लड़ाई पांच मिनट तक चली थी। नेवले के मुंह से खून निकलने लगा था, लेकिन नेवले ने हार नहीं मानी। वो लड़ता रहा और अंत में उसने कोबरा के फन को अपने मुंह में दबोच लिया और फर खेत की तरफ बढ़ गया।

Related Articles

Back to top button