उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पहली को छोड़ा, दूसरी से तलाक, तीसरी शादी रचाने पर दोनों पत्नियों ने काटा हंगामा

कोटद्वार। पति की तीसरी शादी की भनक लगते ही पत्नियों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। पत्नियों के हंगामे के बाद दूल्हे की सारी पोल-पट्टी खुल गयी। पहली को उसने छोड़ दिया था, जबकि दूसरी से उसका तलाक हो गया था।

कोतवाली में एक ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया, जिसमें एक युवक बिना तलाक लिए युवक ने बुधवार को तीसरी शादी कर ली। जब पहली और दूसरी वाली को इस बात की भनक लगी कि उसने तीसरी से शादी कर ली है तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा बरपा दिया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता भांपते हुए दोनों पत्नियों को थाने बुलवा लिया।

पहली पत्नी की तरफ से कोतवाली में दी गई तहरीर
पहली वाली की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गयी। पता चला कि आरोपी युवक की दो पत्नियों से तीन बच्चे भी हैं। गुरुवार को बाजार चौकी पहुंची दोनों पत्नियों ने स्वयं को नजीबाबाद रोड निवासी एक युवक (32) की पत्नियां बताकर हंगामा काटा। तब पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच कर बाजार चौकी ले आई। पहली वाली ने बताया कि उसका विवाह 2012 में हुआ था। उसका नौ साल का बेटा भी है। मगर ससुरालियों ने जब उसे तंग करना शुरू किया तो वह चार साल बाद 2016 में मायके चली आई। अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ था। दूसरी वाली का आरोप है कि युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग था, जिस कारण परिजनों की रजामंदी से गुरुद्वारे में उन्होंने शादी कर ली। https://sarthakpahal.com/

पहली से एक और दूसरी से दो बच्चे हैं
दूसरी वाली से उसकी तीन साल और दो साल की दो बेटियां हैं। आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया और कोर्ट ने बच्चों को युवक को सौंप दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर दूसरी को वापस भेज दिया, लेकिन पहली वाली के मामले में थाने में तहरीर दर्ज कर ली गयी है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि पहली पत्नी की ओर से तहरीर मिली है। अभी वे इसे खुद ही सुलझाने के प्रयास करने की बात कह रहे हैं, यदि पुलिस की मदद मांगेंगे तो कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button