देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोसामाजिक

चलती मालगाड़ी के नीचे लटका शराबी का हैरान करने वाला वीडियो देखिये

मालदा। पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक शराबी चलती मालगाड़ी के नीचे राड से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद रेल कर्मियों ने ट्रेन रुकवाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। युवक शराब के नशे में इतना धुत था कि अपना नाम भी सही तरीके से नहीं बता पा रहा था।

पश्चिम बंगाल के मालदा में लोग उस समय हैरान रह गये, जब उन्होंने एक युवक को चलती मालगाड़ी के नीचे लोहे के राड से लटका हुआ देखा। मामला मालदा रेल मंडल के मिर्जा चौकी इलाके का है, जहां रेलवे फाटक पर एक शख्स को चलती मालगाड़ी के नीचे लगे राड से लटका हुआ पाया गया। बड़ी मुश्किल के बाद गाड़ी रुकवाकर उसे बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की मदद से दुर्घटना का शिकार होने से पहले उसे बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार मिर्जा चौकी रेलवे रैक लोडिंग से स्टोन चिप्स लोड कर मालगाड़ी भागलपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मिर्जा चौकी रेल गेट पर कार्यरत रेलकर्मी की नजर गाड़ी के निचले हिस्से के पहिया के बगल से लटके युवक पर पड़ी जो नशे की हालत में था। रेल कर्मी ने तत्परता दिखाते हुए मालगाड़ी को रुकवा कर उस व्यक्ति को अन्य लोगों की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद मालगाड़ी को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

मिर्जा चौकी पोस्ट पर मौजूद आरपीएफ को सूचना दी गयी, जो शराबी को पूछताछ के लिएअपने साथ ले गयी। फिलहाल नशे की हालत में रहने के कारण वो व्यक्ति अपना नाम पता सही से नहीं बता पा रहा था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। वहीं इस वाकये के बाद स्थानीय लोगों का दावा है कि अपराधियों ने उसे राड से बांध दिया था, जबकि रेलवे कर्मियों का कहना है कि वह मालगाड़ी के राड से खुद लटका था।  http://ोhttps://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button