उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

राहुल प्रियंका पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में रोष

देहरादून। राहुल प्रियंका गांधी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है, उन्होंने इसे सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। शनिवार को देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी के आवास का घेराव कर उनका पुतला फूंका।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री द्वारा राहुल प्रियंका गांधी पर की अभद्र टिप्पणी अत्यनंत निंदनीय है। देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी परिवार का लम्बा इतिहास रहा है। स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर तक कर दिया था।

कांग्रेस पार्टी और देश के लिए सोनिया गांधी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़चढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया। राहुल प्रियंका गांधी ने भी देश सेवा के लिए अपने आपको समर्पित किया है।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं, जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया हो। इससे पहले भी भाजपा के नेता मातृशक्ति का लगातार अपमान करते रहे हैं। इस दौरान गोविंद पुंडीर, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, सागर लामा, सुरेंद्र रावत, पवन खरोला, अनूप कपूर, सुनिल बांगा, विकास राज, कविता, नीतू, रत्ना नेगी, अभिनय, सूरज थापा सतीश पंत आदि लोग मौजूद रहे।

https://sarthakpahal.com/

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button