खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरस्वास्थ्य

बुरे फंसे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली! पत्नी ने मारपीट के आरोप में दर्ज कराया केस

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एंड्रिया हेविट ने उन पर मारपीट का आरोप लगाकर बांद्रा पुलिस थाने ने उनके खिलाफ केस दर्ज की है। बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के आने से पहले ही विनोद कांबली की पत्नी ने भाभा अस्पताल में अपना इलाज कराया।

पत्नी का आरोप है कि विनोद कांबली ने नशे में दौड़कर किचन में गये और उन पर कुकिंग पैन का हैंडल फेंक दिया, जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी। जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर एक डेढ़ बजे की बताई जा रही है, जब कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंचे और अपनी पत्नी को गालियां दीं। जब इस मामले पर विनोद कांबली का बयान लिया गया तो उनका कहना था कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विवादों से पुराना नाता रहा है विनोद कांबली का
51 साल के कांबली का विवाादों से पुराना नाता रहा है। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक साक्षात्कार में नौकरी को लेकर कहा था कि उनके पास कोई काम नहीं है और वह बीसीसीआई की पेंशन के भरोसे ही जी रहे हैं। इससे पहले वो अभी कुछ समय पहले ही नशे में ड्राइविंग करने को लेकर भी वह सुर्खियों में आए थे।

उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 1084 रन दर्ज हैं, जबकि 104 वनडे मैच में वह भारत के लिए 2477 रन बनाए हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 129 मैच में 9965 रन बनाए हैं। कांबली ने भारत के लिए आखिरी मैच 2000 में खेला था। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button