उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरस्वास्थ्य

साइड देने के विवाद में ट्रक चालक ने स्कूटी सवार पर चढ़ा दिया ट्रक, सड़क पर बिछ गई लाश

हरिद्वार। साइड से निकलने के दौरान एक ट्रक चालक और स्कूटी सवार के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि ट्रक चालक ने स्‍कूटी सवार के ऊपर ही ट्रक चढ़ा दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रक चालक से नीचे उतरने की जिद पर अड़ा रहा ऋषभ
दरअसल साइड देने को हुए विवाद में स्कूटी सवार ऋषभ ट्रक के आगे खड़ा हो गया और ट्रक चालक को नीचे उतरने के लिए ललकारने लगा। ट्रक चालक ने पहले तो उसे प्रेम से हटने को कहा, लेकिन जब स्कूटी सवार सड़क पर ही अड़ा रहा तो ट्रक चालक ने गुस्से में उसके ऊपर ट्रक चढ़ाकर कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचा था ऋषभ
पुलिस के मुताबिक, खड़खड़ी निवासी ऋषभ गंगा घाट पर पुल प्रसाद बेचने का काम करता था। वह अपनी स्कूटी से चंडी घाट चौक से गुजर रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक उसकी बगल से निकला, जिससे ऋषभ का बैलेंस बिगड़ गया और वह दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। ऋषभ ने स्कूटी तेज भगाकर चंडी चौक के पास ट्रक को रोक लिया और अपनी स्कूटी उसके सामने लगा कर चालक को नीचे उतरने को कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। https://sarthakpahal.com/

पुलिस ने ऋषभ की पत्नी अनीता की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर खोजबीन करते हुए पुलिस ने आरोपी चालक मोनू कुमार निवासी ग्राम लतीफपुर थाना थडियाओ जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button