उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

बेशर्म लोगों ने ठेके पर खड़ी महिला की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर कर दी वायरल

यमकेश्वर। सोशल मीडिया के इस दौर में जहां हर कोई किसी न किसी बात पर सुर्खियां बटोरने को लालायित रहता है, ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा और निजता हर वक्त दांव पर लगी रहती है। कब-कहां किसका फोटो खींचकर वायरल कर दिया जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। महिला कौन है, कहां रहती है, ये तो नहीं पता, लेकिन जो लोग महिला की छवि पर दाग लगाने से बाज नहीं आ रहे उनका चरित्र जरूर दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और मॉरल पुलिसिंग के चक्कर में कई बार लड़कियां इस हद तक मानसिक तनाव का शिकार हो जाती हैं, कि खुद की जान तक ले लेती हैं। मॉरल पुलिसिंग की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि इन दिनों पहाड़ की एक बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर गलत उद्देश्य से वायरल की जा रही है। तस्वीर पौड़ी गढ़वाल के सतपुली की है। जहां एक महिला को शराब ठेके पर देख किसी ने तस्वीर खींच ली और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब लोग महिला पर मीम्स बनाकर जोक्स शेयर कर रहे हैं। महिला कौन है, कहां रहती है, ये तो नहीं पता, लेकिन जो लोग महिला की छवि पर दाग लगाने से बाज नहीं आ रहे, उनका चरित्र जरूर दिख रहा है। https://sarthakpahal.com/

महिला के साथ फोटो में एक बच्चा भी नजर आ रहा है। हो सकता है कि महिला का पति या भाई ठेके पर काम करता हो और वो जरूरत पड़ने पर उससे मिलने आई हो। ये भी हो सकता है कि महिला अपने बुजुर्ग पिता या ससुर के लिए मजबूरी में शराब लेने पहुंची हो। पुरुषों का ठेके पर दिखना आम बात है, लेकिन महिला को वहां देख मंदबुद्धि लोग भी ज्ञान बांटने लग जाते हैं।

दोषी महिला नहीं, दोषी सरकार है
ज्ञानी पंडितों ज्ञान देने का इतना ही शौक है तो पहले सरकार को लताड़ो जो राजस्व प्राप्ति के लिए पहाड़ को शराब में डुबो रही है। महिलाओं की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों से सावधान रहें। आपके , हमारे सबके घर में भी बहन-बेटियां हैं, इस तरह की औछी हरकत उनके साथ हुई होती तो सोचिए उन पर क्या गुजरती। किसी महिला का मजाक उड़ाने से पहले खुद से ये सवाल जरूर पूछिएगा।

Related Articles

Back to top button