देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षा

कुत्ते और मुर्गे के बीच जबर्दस्त लड़ाई का Video viral, देखिये

Listen to this article

सार्थक पहल। कुत्ते और मुर्गे के बीच जबर्दस्त लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी। सोशल मीडिया के इस दौर में ‘इंसानियत’ से ज्यादा ‘वीडियो बनाने’ की भावना लोगों में तेजी से विकसित हो रही है। इसके कई उदाहरण आपके सामने हैं। हालांकि, कुछ लोग अभी भी हैं जिनकी वजह से इंसानियत जिंदा है, लेकिन ज्यादा तादाद वीडियो बनाने वालों की या फिर तमाशा देखने वालों की होती जा रही है। दरअसल, जब सोशल मीडिया पर कुत्ते और मुर्गे की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हुआ तो उसे देखकर पब्लिक भड़क गई।

 

जब इंसान या फिर जानवर लड़ते हैं, तो भैया… कुछ लोगों का सारा फोकस वीडियो बनाने पर होता है। जी हां, वे लड़ाई खत्म करवाने का प्रयास नहीं करते। बस सबकुछ कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं। दरअसल, जब सोशल मीडिया पर कुत्ते और मुर्गे की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हुआ तो उसे देखकर पब्लिक भड़क गई। लोगों का कहना है कि दोनों को लड़ता हुआ देखने के बजाय उनको अलग करना चाहिए था। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग का मुर्गा कुत्ते से भिड़ रहा है। वह उछल-उछल कर कुत्ते पर हमला करता है। जबकि कुत्ता पहले तो उसको निपटाने की कोशिश करता है, लेकिन जब उसे लगता है कि अब मुझसे नहीं हो पायेगा, तो वो दुम दबाकर भाग जाता है, हालांकि मुर्गा उसका पीछा तब भी नहीं छोड़ता।

इस वीडियो यूजर्स की भी प्रतिक्रिया मिल रही है। एक आदमी लिखता है कि आजकल लोगों पर वीडियो बनाने का इतना भूत सवार है कि गलत, सही का फर्क भी नहीं पता। एक ने लिखा कि लोग लाइक्स के लिए वीडियो बनाएंगे बस। वैसे इस पूरे मामले पर आप भी अपने विचार रख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button