उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

कोटद्वार में फायर NOC जारी कराने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते फायरमैन रणवीर सिंह गिरफ्तार

कोटद्वार, 9 फरवरी। कोटद्वार में विजिलेंस ने सोमवार को एक लीडिंग फायरमैन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक निजी स्कूल को फायर एनओसी जारी कराने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने उसके आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार यानी आज उसे स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक निजी स्कूल ने फायर स्टेशन में NOC के लिए किया था आवेदन
विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटद्वार में एक निजी स्कूल ने फायर एनओसी के लिए फायर स्टेशन में आवेदन दिया था। इसकी जांच लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह कर रहा था। वह अपनी टीम के साथ निरीक्षण भी कर चुका था। स्कूल प्रबंधन ने सभी जरूरी एहतियात के दस्तावेज इस आवेदन के साथ जमा किए थे। इस पर अंतिम कार्रवाई कर एनओसी जारी की जानी थी। बावजूद इसके रणवीर सिंह उनकी फाइल को उच्चाधिकारियों के पास नहीं भेज रहा था। स्कूल प्रबंधन के अधिकारी ने रणवीर सिंह से बात की तो उसने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

स्कूल प्रबंधन ने 164 डायर कर दर्ज की थी शिकायत
इस पर उन्होंने इतनी रकम देने से इन्कार किया तो वह 20 हजार रुपये पर आ गया। इसी बीच स्कूल प्रबंधन ने डायल 164 पर शिकायत कर दी। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच में सच्चाई पाते हुए ट्रैप टीम का गठन कर दिया। रणवीर सिंह ने स्कूल के प्रबंधक को सोमवार को रिश्वत लेकर फायर स्टेशन के पास बुलाया था। उनके पीछे विजिलेंस की टीम पहुंची और रिश्वत लेते रणवीर सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने आरोपी के घर पर भी तलाशी ली जिसमें कुछ दस्तावेज हाथ लगे हैं। इनकी जांच की जा रही है।

राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। इसी के तहत प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।
डॉ. वी. मुरुगेशन डायरेक्टर विजिलेंस

Related Articles

Back to top button