बिना ड्राइवर के स्टार्ट हो गया ट्रैक्टर, शीशा तोड़कर शोरूम में घुसा, चौंके लोग, video

बिजनौर। ट्रैक्टर का अपने आप स्टार्ट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात है ट्रैक्टर का खुद-ब-खुद स्टार्ट होना। ट्रैक्टर जूते की दुकान के बाहर खड़ा था। पता नहीं क्या हुआ कि वह अपने आप स्टार्ट हो गया और आगे बढ़ने लगा। देखते ही देखते वह जूतों के शो रूम का शीशा तोड़कर दुकान में घुस गया। जब लोगों ने देखा तो सब दंग रह गए।
मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है। जहां एक ट्रैक्टर जूते की दुकान के बाहर खड़ा था। पता नहीं क्या हुआ कि वह अपने आप स्टार्ट हुआ और आगे बढ़ने लगा। जब लोगों ने देखा तो वह दंग रहे गए। हालांकि, जब तक वे ट्रैक्टर को रोक पाते तब तक वह बाइक और साइकिल को रौंदते हुए शोरूम का शीशा तोड़कर अंदर ही घुस चुका था।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जूतों के एक शोरूम के बाहर ट्रैक्टर खड़ा है। अचानक से वह चालू हो जाता है और शीशा तोड़ते हुए शोरूम में घुसता है। एकआदमी ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश भी करता है, लेकिन वह सफल नहीं होता। बाद में, दूसरा आदमी भागकर ट्रैक्टर का ब्रेक लगाता है, जिससे वह रुक जाता है। लेकिन उसका इंजन बंद नहीं होता। बाद में लोगों ने ट्रैक्टर को बंद करने के लिए उसका कनेक्शन काट दिया। शो रूम का शीशा, बाइक के अलावा एक साइकिल भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर तो खैर बंद कर दिया गया, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि ट्रैक्टर अपने आप स्टार्ट होकर कैसे चलने लगा? https://sarthakpahal.com/