उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोस्वास्थ्य

सांड ने पहले बच्चे को सींग से उठाकर पटका और फिर सीने पर बैठ गया, देखिये Video

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में एक सांड बच्चे का ऐसा दुश्मन बन बैठा कि पहले तो उसे अपनी सींग से उठाकर पटका और फिर बच्चे के सीने में बैठ गया। वारदात का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सांड बच्चे को नीचे गिराकर उस पर बैठ जाता है।

बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना इलाके के परमानंद बिहारी कॉलोनी का है। जहां रिटार्यड दारोगा महिपाल अपने ढाई साल के नाती के साथ घूम रहे थे। उन्होंने अपने बच्चे को गली में कुछ देर के लिए खड़ा किया ही था कि तभी आवारा सांड उधर से आया और उसे अपने सींग से रौंदते हुए सड़क पर गिरा दिया। बच्चे को सड़क पर गिराने के बाद आराम से बच्चे के ऊपर बैठ गया। बच्चे के नाना महिपाल ने सांड के नीचे से बच्चे को छुड़ाया। तभी रास्ते से गुजर रहे एक स्कूटी सवार युवक ने उनकी मदद की। यह पूरा घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। अब सांड के हमले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घायल बच्चे के नाना महिपाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह पुलिस में दारोगा पद से रिटायर्ड हैं। सुबह अपने नाती प्रतीक के साथ घूमने निकले थे। इसी दौरान बच्चे को सड़क पर छोड़ कर वो एक खाली प्लॉट की तरफ गए ही थे कि उसी समय एक आवारा सांड आ धमका और बच्चे को रौंदने लगा। हालांकि इस घटना के बाद नगर निगम की टीम ने पहुंचकर आवारा सांड को पकड़ लिया। परिजनों ने बताया है कि बच्चे के सिर, पैर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल अस्पताल से उपचार करा कर बच्चे को घर ले आए हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button