उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

शादी में चोरी करने वाले चिड़िया गैंग के 5 सदस्य धरे

देहरादून। शादी समारोह में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला मध्यप्रदेश का चिड़िया गैंग के पांच सदस्यों को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में चार महिला और एक पुरुष शामिल है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में इस गैंग ने बीती नौ दिसम्बर को एक होटल में शादी समारोह में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पटेलनगर पुलिस ने संदीप शर्मा पुत्र एससी शर्मा राजपुर रोड पर मुकदमा दर्ज करवाया था। बीती 9 दिसम्बर को होटल सन पार्क इन जीएमएस रोड में उनके बेटे संचित शर्मा की शादी थी। शादी समारोह के दौरान चोरों ने उनकी पत्नी का पर्स चुरा लिया। पर्स में नगदी, घर की चाबियां व अन्य सामान था। गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरे को तस्दीक की गई।

‘गैंग सदस्यों ने रात को ही होटल करा कमरा खाली कर दिया था। पूछताछ में पता चला कि, चोरी किये गये एक लाख 15 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे। इससे पहले बताया कि उन्होने आगरा ,सहारनपुर , हल्द्वानी, रुद्रपुर, दिल्ली , मेरठ के कई स्थानों में शादियों, मेलों व भीड़भाड़ स्थानों पर इसी प्रकार चोरी की है। आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।’ सरिता डोबाल,एसपी सिटी देहरादून

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button