उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियो

देहरादून के सहारनपुर चौक पर बिगड़ैल लड़कियों के बीच जमकर जूतम-पैजार video

देहरादून। देहरादून के सहारनपुर चौक पर किसी बात को लेकर लड़कियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर तनातनी इस कदर बढ़ी कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे के ऊपर जमकर लात-घूंसे, ईंट पत्थर, यहां तक कि जो कुछ भी हाथ लगा, सब जमकर बरसाये। इस घटना का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिये वीडियो

देहरादून के सहारनपुर चौक के पास युवतियों के दो गुटों के बीच इस कदर महासंग्राम छिड़ा कि लगा महाभारत की लड़ाई यहीं लड़ी जा रही हो। बेखौफ होकर दोनों पक्षों की लड़कियों जमकर लात-घूंसे, ईंट-पत्थर एक-दूसरे के ऊपर बरसा रहे हैं। इन्हें न पुलिस प्रशासन का खौफ है और न किसी का डर। ये बिगड़ैल लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींचकर लात-घूंसे बरसाती रहीं। इतना ही नहीं ये एक-दूसरे को भद्दी-भद्दी गालियों की बौछार भी करती रहीं। लोग इस घटना का मूकदर्शक होकर नजारा देखते रहे, हालांकि कुछ लड़कियां बीच-बचाव की कोशिश भी करती दिख रही हैं।

इस संबंध में जब पुलिस से बात की गयी थी तो पुलिस का कहना था कि वीडियो दो दिन पुराना है। युवतियों के बीच किस बात को लेकर मारपीट हुई इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। इस संबंध में किसी तरह की शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है। जानकारी करने पर पता चला कि यह युवतियां झंडेजी के मेले में घूमने के लिए आई हुई थीं। किसी बात को लेकर सहारनपुर चौक के पास उनमें कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते धींगामुश्ती में बदल गया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button