उत्तराखंडशिक्षा

अहिल्याबाई होल्कर के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लें युवा : ABVP

देहरादून, 13 अगस्त। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) देहरादून महानगर ने प्रदेश कार्यालय करनपुर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रदेश छात्रा प्रमुख ईशा बदलवाल, महानगर उपाध्यक्ष डॉ प्रगति वर्त्वाल, महानगर कार्यवाहिका राष्ट्रीय सेविका समिति शारदा, महानगर सहमंत्री वंशिका राणा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। महानगर कार्यवाहिका राष्ट्रीय सेविका समिति शारदा ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन से गुणों को जानकर हम सभी को इन गुणों को होने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। महानगर उपाध्यक्ष डॉ. प्रगति वर्त्वाल सभी छात्र- छात्राएं संस्कारवान बने तथा राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी निर्धारित करे।

अहिल्याबाई जी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रही, उनके जीवन से आज के समय भी प्रेरणा ले सकती है। विभाग सह छात्रा प्रमुख अक्षि मल्ल, महानगर सहमत्री काजल पयाल, महानगर स्टडीसर्कल संयोजक शिवानी पाँवर, नगर मंत्री धर्मपुर आयुषी पेन्युली, नगर मंत्री प्रेमनगर कंचन राणा, एमकेपी इकाई सहमंत्री ख़ुशी जोशी, इकाई सहमंत्री DAV वर्षा राणा, आदि उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button