देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

10वीं पास वालों के लिए सीआरपीएफ में 1.30 लाख पदों पर होने जा रही है भर्ती, तैयार रहें

नई दिल्ली। सेना में जाकर देश सेवा करने की सोच रहें अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। सीआरपीएफ की तरफ से जल्द ही 1.30 लाख पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेसन जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भर्तियां लेवल-3 के तहत की जाएगी। गृह मंत्रालय के एक नोटिस के मुताबिक सीआरपीएफ में 1.30 लाख यानि 1,29,929 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसमें 1,25,262 पद पुरुषों के लिए जबकि 4,467 पद महिलाओं के लिए होंगे। वहीं, भर्ती में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत का आरक्षण भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में जारी किया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता और आयु
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से ज्यादा और 23 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा।

कितनी होगी सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को 2 वर्ष के लिए प्रोबेशन पीरियड में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें 21,700 रुपए से 69,100 रुपए की सैलरी दी जाएगी। https://sarthakpahal.com/

सीआरपीएफ भर्ती के लिए आवेदन करने का तरीका
सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा।
पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करना होगा।
फॉर्म भरना होगा और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करना होगा।
फाइनल सबमिट करें और फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

Related Articles

Back to top button