उत्तराखंडक्राइममनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

गदरपुर में दो महिलाओं के बीच जमकर ‘गदर’, लाठी डंडों की बरसात देखिये Video

गदरपुर। उत्तराखंड के गदरपुर में लड़कियों के बीच ‘गदर’ का अनोखा मामला देखने को मिला है। दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दोनों महिलाओं ने लड़ाई के दौरान एक-दूसरे के खूब बाल नोचे। दोनों ने एक-दूसरे पर मुक्कों की बरसात भी की। भरी दुपहरी में महिलाओं को लड़ता देख लोगों की काफी भीड़ भी इकट्ठी हो गयी। महिलाओं के बीच पूरा ‘गदर’ गैस सिलेंडर को लेकर हुआ था। बाद में स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। https://sarthakpahal.com/

ऊधमसिंहनगर के गदरपुर में गैस सिलेंडर को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गयीं। देखते-देखते ही पूरा मामला मारपीट में तब्दील हो गया। बीच-बचाव कर रहे प्रबंध समिति से भी अभद्रता की गयी। इससे आक्रोशित गैस एजेंसी के ठेकेदार व कर्मी धरने पर बैठ गये।

जानकारी के अनुसार जब गैस की गाड़ी गोदाम में पहुंची तो दो महिलाएं गैस उतारने के लिए आगे पहुंची। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई की नौबत आ गयी। दोनों आक्रोशित महिलाएं एक-दूसरे पर टूट पड़ीं। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए किसी की हिम्मत नहीं हुई उन्हें छुड़ाने की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों महिलाओं को लेकर थाने ले जाया गया। वहीं गैस प्रबंधक अपने कर्मचारियों और ठेकेदार के साथ अभद्रता को लेकर धरने पर बैठ गये। गैस प्रबंधक का कहना था कि ये महिलाएं गैस की गाड़ी आने पर जबर्दस्ती गैस सिलेंडर उतार लेती हैं।

मैनेजर में कहा कि इनकी कई बार थाने में लिखित शिकायत भी हो चुकी है, लेकिन पुलिस इन पर कार्रवाई करने से डर रही है।

Related Articles

Back to top button