उत्तरप्रदेशदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

अयोध्या राम मंदिर में आज भगवा धव्ज फहरायेंगे पीएम मोदी, 32 मिनट की शुभ घड़ी होगी बेहद खास

अयोध्या, 24 नवम्बर। पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर आज भगवा ध्वज फहराएंगे. ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त 11:58 से दोपहर 12:30 बजे तक है. 32 मिनट का यह शुभ योग भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त से मेल खाता है इस वजह से इस मुहूर्त में ही पीएम ध्वजा फहराएंगे.

दोपहर 12 बजे होगा ध्वजारोहण
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेषावतार मंदिर जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे, इसके बाद वो राम दरबार गर्भगृह में दर्शन और पूजा करेंगे, जिसके बाद रामलला गर्भगृह में दर्शन करेंगे। पीएम मोदी दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे, जो मंदिर के निर्माण के पूरा होने और सांस्कृतिक उत्सव और राष्ट्रीय एकता के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है।

20 फीट लंबा 10 फीट ऊंचा भगवा ध्वज
अयोध्या के श्री राम मंदिर के शिखर पर जो भगवा ध्वज फहराया जाएगा उस त्रिभुजाकार ध्वज की ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुट है। इस पर एक दीप्तिमान सूर्य की तस्वीर है जो भगवान राम के तेज और वीरता का प्रतीक है। इस पर ॐ अंकित है और कोविदार वृक्ष की तस्वीर भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय की तरफ से जारी किए गए बयान कहा गया है कि पवित्र भगवा ध्वज गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देगा और राम राज्य के आदर्शों का प्रतीक होगा।

राम दरबार व गर्भगृह में रामलला का दर्शन पूजन कर ध्वज स्थापना करेंगे पीएम
बीते चार दिनों से मंदिर में चल रहे अनुष्ठानों की पूर्णाहुति आज दी जाएगी. सबसे पहले पीएम मोदी राम दरबार व गर्भगृह में रामलला के दर्शन कर पूजन करेंगे. इसके बाद पीएम यहां से सप्तऋषि मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे. ध्वजारोहण अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी बटन दबाकर ध्वज स्थापित करेंगे. इस दौरान उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे.

Related Articles

Back to top button