उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

छह बच्चों के बाप ने प्रेमिका को किया ब्लैकमेल

रुड़की। छह बच्चों के बाप ने एक महिला को अपने प्रेम जाल में कब फंसा लिया, ये महिला को तब पता चला, जब उसने महिला की कई अश्लील फोटो और वीडियो क्लिप भी बना डाली। इसके बाद उसने महिला को डरा-धमकाकर लाखों रुपये भी हड़प लिए।

एक बार महिला जब उसके चक्कर में फंस गयी तो उसने जमकर उसका फायदा उठाना शुरू कर दिया। वह बार-बार उससे पैसे की मांग करने लगा। जब महिला पैसे देने से मना करती तो वह अश्लील वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। आखिरकार परेशान होकर महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

मंगलौर नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति से उसकी जान-पहचान हुई, जो धीरे-धीरे प्रगाढ़ हो गयी। उसने दोस्ती बढ़ाकर उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए। होश आने पर उसने अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर रुपये ऐंठने शुरू कर दिये। अब तक वह लाखों रुपये ऐंठ चुका है। उसने आरोप लगाया कि वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। एसएसआई रफत अली का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button