क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

गले में बेल्ट बांधकर बनाया कुत्ता, बेरहम बोले- भौंक, बोल… साहिल भाई सॉरी video

भोपाल। फिल्मी स्टाइल में गुंडागर्दी करने और मानवता को शर्मसार करने वाले एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है। दरअसल, कुछ लोगों ने एक युवक के गले में बेल्ट बांधकर उसको कुत्ता बनने को कहा और फिर उससे किसी मामले को लेकर माफी भी मंगवाई। साथ ही कुत्ते की तरह भौंकने का दबाव डाला। वीडियो भोपाल की टीला जमालपुरा के विजय का है। 9 मई को यह वीडियो बनाया गया था। पीड़ित के भाई का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर लिखने से इनकार कर दिया था और उल्टे पैर भगा दिया था। इसके बाद परेशान होकर खुद सोशल मीडिया पर पीड़ित का वीडियो वायरल किया।

मनुष्य के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया, ”मैंने देखा है वह वीडियो और वह बहुत गंभीर किस्म का लगा। मानव के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। पुलिस कमिश्नर भोपाल को घटना के जांच के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, इस वारदात की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों समीर, साजिद और फैजान पर गिरफ्तार कर लिया गया है। गृहमंत्री के कार्रवाई के निर्देश देते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गयी। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है।

आरोपियों पर NSA लगाने की तैयारी
यह मामला सामने आने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी व्यक्त की है। CM ने भोपाल पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की नजीर पेश करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जा रही है। यही नहीं, पांचों आरोपियों फैजान, बिलाल, समीर, मुफीद और साहिल के घर पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा। https://sarthakpahal.com/

धर्म परिवर्तन करने का दबाव
परिजनों का आरोप है कि वीडियो बनाने वालों ने ही पहले विजय को नशा करने की लत लगा दी थी। आरोपी युवक पीड़ित को जबरन गांजा और चरस का नशा कराते थे। एक बार उनके कहने पर विजय से अपने ही घर में चोरी कर ली थी। इसके अलावा, पीड़ित पर जबरन मांस खाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला था।

गिड़गिड़ाता रहा युवक लेकिन गुंडो ने एक न सुनी
गुंडों ने एक युवक के गले में फंदा डालकर उसे कुत्ता बना दिया। इतना ही नहीं, फिल्मी स्टाइल में उससे माफी भी मंगवाई। युवक गुंडों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपियों ने जरा भी नहीं सुनी और अपशब्द भी कहे। साथ ही हाथ में बेल्ट लेकर युवक को मारने की धमकी देते नजर आए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद इस पर अब गृहमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related Articles

Back to top button