उत्तरप्रदेशक्राइमखेलबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

क्लीन बोल्ड होते ही बैट्समैन ने बॉलर को बीच मैदान में जान से मार डाला

कानपुर। क्रिकेट खेलने के दौरान हुएक्लीन बोल्ड के विवाद में एक लड़के की गला दबाकर हत्या हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव में कुछ लड़के कल शाम को क्रिकेट खेल रहे थे। हरगोविंद नाम का एक लड़का बैटिंग कर रहा था जबकि सचिन बॉलिंग। सचिन ने अपनी तेज गेंदबाजी से हरगोविंद को आउट कर दिया। आउट होते ही हरगोविंद गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने अपने भाई के साथ मिलकर सचिन का गला दबा दिया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में घाटमपुर इलाके के रेवन्ना इलाके में डेरा राठी खलासा गांव में हत्या की एक हैरान कर देने वाली वारदात हुई। जहां खेल-खेल में एक लड़के की हत्या कर दी गई। दरअसल कुछ लड़के आपस में सोमवार शाम को 5 बजे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान बॉलर ने बैट्समैन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इससे बल्लेबाज इतना नाराज हो गया कि उसने बॉलर की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।

खेल के मैदान में विवाद के बाद हत्या
हो रहे विवाद के दौरान हरगोविंद का भाई भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर सचिन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना पर सचिन के परिजन दौड़ते हुए ग्राउंड में आए और उसे उठा कर घाटमपुर हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस मामले पर एसीपी दिनेश शुक्ला का कहना है कि मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। लाश कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हत्या करने वाला हरगोविंद और उसका भाई मौके से फरार है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button