उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

हरिद्वार देहरादून हाईवे पर ट्रक पलटने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

डोईवाला। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला के माजरी ग्रांट चौक के पास आज सुबह तड़के एक ट्रक के पलटने से ट्रक में सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस व 108 आपातकालीन सेवा को दी गई सूचना

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/
जानकारी के अनुसार ट्रक रुद्रपुर से चलकर हरिद्वार होता हुआ देहरादून की तरफ जा रहा था। ट्रक में आटा भरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक सड़क के किनारे पलट गया। लोगों को जैसे ही पता चला तो उन्होंने पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा को इस बात की जानकारी दी। ट्रक में सवार दोनों घायलों को तुरंत डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

नींद की झपकी माना जा रहा है कारण
घटना सुबह तड़के 6 बजे के आसपास की रही होगी। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम पवार ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सरफराज पुत्र मोहम्मद वसीम, नई बस्ती, जसपुर, जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान जलीस अहमद पुत्र शकील अहमद जोधपुरी टाडा, अजीम नगर, रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

घायल व्यक्ति को डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना का ड्राइवर को कारण नींद की झपकी लगना बताया जा रहा है।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button