
ऋषिकेश। ऋषिकेश के ब्रह्मपुरी आश्रम के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मुंबई के यात्रियों की टैक्सी गहरी खाई में गिर गयी। टैक्सी में छह लोग सवार थे। तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जब तीन लोग गंभीर रूप घायल हैं, जिन्हे रेस्क्यू कर ऋषिकेश के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य आरम्भ कर दिया है।
तीन घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा
ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर ऋषिकेश के ब्रह्मपुरी आश्रम के पास एक वाहन जिसमें छह लोग सवार थे, जो कि भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे, हादसे का शिकार हो गया। तीन लोगों को तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन लोगों का इलाज चल रहा है। सभी लोगों को 108 की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया था। चालक रविंद्र सिंह (37) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी उसाड़ा, उखीमठ जिला रुद्रप्रयाग की हालत खतरे से बाहर है, जबकि एक अन्य यात्री को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
शुक्रवार सुबह चले थे हरिद्वार से
चालक रविंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह हरिद्वार से पांच यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ था। ऋषिकेश के ब्रह्मपुरी आश्रम के पास उनकी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। उन्होंने बताया कि सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/
थाना प्रभारी मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गयी है। मृतकों में शिवाजी बुधकर (53) पुत्र श्री शिवाजी बाबा जी बुधकर निवासी दहिसर मुंबई, पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी (37) पुत्र श्री दत्तात्रेय खिलकुटी निवासी पछुबंदर कोलीवाडा रोड, वेस्ट वसई थाणे, जितेश प्रकाश लोखंडे (43) पुत्र श्रीप्रकाश लोखंडे निवासी एलबीएसएप मार्ग, मनोर टाकवाहल ठाणे, और धर्मराज पुत्र श्री नारायण निवासी पचबंदर वसई पालघर सभी महाराष्ट्र। इसके अलावा घायलों में कविंद्र सिंह (37) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम उसाड़ा, पोस्टय दैडा, तहसील उखीमठ, रुद्रप्रयाग, इन्हें सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है और रविंद्र चव्हाण (56) पुत्र महादेव चव्हाण निवासी सी714, ओम सद्गुरुनगर, ग्रेटर मुंबई (एम कार्पो) ग्रेटर मुंबई। इन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। रविंद्र चव्हाण की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।