बड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

शादी के अगले ही दिन दुल्हन ने बच्ची को दिया जन्म, ससुरालियों ने रिश्ता तोड़ा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक शख्स की शादी हुई थी। फिर शादी के अगले दिन दुल्हन ने 7 महीने की बच्ची को जन्म दिया। कहा जा रहा है कि लड़के पक्ष के लोगों को बताया गया था कि कुछ समय पहले लड़की का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इसकी वजह से उसका पेट हल्का सा फूला हुआ है।

ग्रेटर नोएडा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोमवार ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शख्स की शादी सिकंदराबाद की युवती से हुई थी। ससुराल पहुंचते ही शादी के अगले ही दिन दुल्हन के पेट में अचानक से दर्द होने लगा तो ससुराल वालों ने उसका चेकअप कराया। डाक्टरों से पता चला कि वो 7 महीने की गर्भवती है। इसके बाद तो ससुरालियों के लोगों पैरों तले जमीन खिसक गई। और तो और चेकअप कराने के अगले ही दिन दुल्हन ने 7 महीने की बच्ची को जन्म भी दे दिया।

ससुरालियों ने दुल्हन को रखने से किया मना
जैसे ही डॉक्टर ने उसका चेकअप कर बताया कि वो 7 महीने की प्रेग्नेंट है। और उसके अगले ही दिन उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष को सूचना दी और दुल्हन को रखने से मना कर दिया।

लड़की के परिजनों ने ये बात छिपाई
सूचना पर पहुंचे परिजन बेटी और मासूम बच्ची को अपने साथ ले गए। हालांकि, इस मामले में अभी तक लड़के पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने यह बात लड़के वालों से छिपाई थी।

शादी से पहले ही लड़की का पेट फूला हुआ था
ये बात भी पता चली है कि लड़के पक्ष के लोगों को बताया गया था कि कुछ समय पहले लड़की का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इसकी वजह से उसका पेट हल्का सा फूला हुआ है। मामले में दनकौर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस को इस तरीके की सूचना मिली है। मगर, कोई शिकायत नहीं। लड़की पक्ष के लोग अपनी बेटी को साथ लेकर घर चले गए हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button