उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

कोटद्वार में पनियाली नदी का रौद्र रूप, गबर सिंह सेना कैंप को जोड़ने वाला पुल टूटकर नदी में बहा

Listen to this article

कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज से निकलने वाली पनियाली नदी ने भारी बारिश के कारण रौद्र रूप धारण कर लिया है। जिससे कोड़िया के निचले रिहायशी इलाकों में लोगों के घरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पनियाली नदी के तेज बहाव में कौड़िया में बना पुल भी झह गया। पुल टूटने से विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह सेना कैंप का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।

कौड़िया में बाढ़ जैसी स्थिति, प्रशासन को किया सूचित
कोटद्वार नगर निगम वार्ड पार्षद सुभाष पांडे ने बताया कि कौड़ियां पुल टूटने से विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह सेना कैंप का संपर्क टूट गया है। कौड़िया बस्ती के निचले रिहायशी इलाकों के 300 परिवारों के घरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। साथ ही पनियाली नदी से लगे घरों में लगभग 4-5 फीट नदी का मलबा भरा पड़ा है‌। जिससे कौड़ियावासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि कौड़िया में बाढ़ जैसी स्थिति होने पर तहसील प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।

सेना के लिए महत्वपूर्ण है कौड़िया पुल
यहां पर 1 सितम्बर से 10 सितम्बर तक अग्निवीर की भर्ती होने जा रही थी। पुल के टूटने से गढ़वाल मंडल में होने वाली अग्निवीर सेना भर्ती प्रभावित हो सकती है। कौड़िया गबर सिंह कैंप में गढ़वाल रेजिमेंट लैंसडाउन सेना का फायरिंग रेंज और परेड ग्राउंड है। गढ़वाल राइफल लैंसडाउन के अधिकांश भर्ती सेना के जवान एक वर्ष की ट्रेनिंग कोटद्वार गबर सिंह कैंप में ही करते हैं। गढ़वाल राइफल सेना के पूर्व अधिकारी ने बताया की कौड़िया गब्बर सिंह कैम्प में लगभग 200-250 रंगरूट व 100 अधिक सेना के हवलदार, सूबेदार कैंप में ट्रेनिंग के लिए मौजूद रहते हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button