उत्तरप्रदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीति

सपा को लग सकता है एक और झटका! BJP का दामन थाम सकती हैं पूजा पाल

प्रयागराज। बीजेपी इन दिनों लगातार सपा के बड़े-बड़े विकेट पर सेंधमारी कर रही है। अब सपा विधायक पूजा पाल बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। इससे पहले उसने सपा के पूर्व विधायक दारा सिंह को अपनी पार्टी में शामिल किया था। अब बीजेपी सपा से पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी वर्तमान में सपा विधायक पूजा पाल पर डोरे डाल रही है। हो सकता है कि आने वाले एक-दो हफ्ते में वह बीजेपी का दामन थाम ले। सूत्रों से पता चला है कि सपा की विधायक पूजा पाल बीजेपी में शामिल होने से पहले अपने पद से इस्तीफा देंगी।

भाजपा मिशन-80 को लेकर सेट कर रही है चौसर
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जबरदस्त तैयारी में जुट गई है। भाजपा यूपी में मिशन-80 का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसी को ध्यान में रखकर बीजेपी सपा का एक और विकेट गिरा सकती है। इस बार बीजेपी सपा के पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी और वर्तमान में सपा विधायक पूजा पाल को पार्टी में शामिल कर औंधे मुंह गिरा सकती है।

पूजा पाल को सांसद या मंत्री पद का प्रलोभन
माना जा रहा है कि पूजा पाल बीजेपी में शामिल होने से पहले अपने पद से इस्तीफा देंगी। बीजेपी पूजा पाल को भविष्य में मंत्री पद या सांसद के टिकट जैसी अहम जिम्मेदारी भी दे सकती है। इतना ही नहीं, पूजा पाल के बीजेपी में आने से पार्टी पिछड़ों के बीच और भी मजबूत होगी। इससे पहले सपा सहययोगी रहे ओमप्रकाश राजभर भी एनडीए में शामिल हो चुके हैं। एक हफ्ते पहले सपा के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए थे। सूत्रों की मानें तो पार्टी संभवतः पूजा पाल को सिराथू या फिर प्रयागराज से उम्मीदवार बना सकती है। अगले हफ्ते तक पूजा पाल के बीजेपी में आने की उम्मीद लगाई जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button