उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

नकल करने वाले 56 अभ्यर्थियों के नाम ये रहे, पटवारी और एई, जेई परीक्षा में हुई थी धांधली, देखें पूरी सूची

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल, एई और जेई परीक्षा में धांधली करने वाले 56 अभ्‍यर्थियों के नामों को सार्वजनिक कर दिया है। इनमें 44 नाम पटवारी लेखपाल परीक्षा 2022 में शामिल अभ्‍यर्थियों के हैं, जबकि 12 नाम संयुक्‍त कनिष्‍क अभियंता परीक्षा 2021 के अभ्‍यर्थियों के हैं। यह सूची लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है।

हरिद्वार और उसके आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश अभ्यर्थी

सूची में 44 अभ्यर्थी पटवारी भर्ती परीक्षा और 12 अभ्यर्थी एई-जेई भर्ती परीक्षा के हैं। इनमें से अधिकांश अभ्यर्थी हरिद्वार के बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के हरिद्वार स्थित मुख्यालय के दो अनुभाग अधिकारियों के इस में शामिल होने की वजह से और ज्यादातर हरिद्वार और उसके आसपास के इलाकों में परीक्षा प्रश्नपत्र इनके द्वारा लीक किए गए थे। इसलिए माना जा रहा है कि इस कारण ही हरिद्वार और उसके आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश अभ्यर्थी इस सूची में शामिल हैं। https://sarthakpahal.com/

15 दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन सभी को नोटिस भेजकर 15 दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा है। ‌ ठोस जवाब न मिलने या फिर आयोग के उनके जवाब से संतुष्ट न होने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी सुनिश्चित है।

Related Articles

Back to top button