उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षास्वास्थ्य

पौड़ी जिले में आयरन की गोली खाने से 60 से अधिक स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी

यमकेश्वर। नैनीडांडा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले राजकीय इंटर कॉलेज कोचियार में स्कूली बच्चों के आयरन की फोलिक एसिड गोलियां खाते ही तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। पहले कुछ बच्चों ने पेटदर्द व सिरदर्द की शिकायत बताई, लेकिन फिर देखते ही देखते दर्जनों बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। बच्चों का हाल देख स्कूल प्रबंधन सकपका गया।

स्वास्थ्य विभाग को दी गयी जानकारी
स्कूल के शिक्षकों ने इसकी स्वास्थ्य विभाग को इस घटना से अवगत कराया। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम स्कूल पहुंची। डॉक्टरों के उपचार के बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी। हालांकि जब इसके बाद भी कुछ बच्चों की हालत में सुधार नहीं हुआ, तो 8 बच्चों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैंनीडांडा व धुमाकोट ले जाया गया, जहां सभी बच्चों की स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी भी की जा रही है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष तिवारी ने कहा कि बच्चों को उपचार देने के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। वहीं, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य चंद्रमोहन ध्यानी ने बताया कि दवाएं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुहैया कराई गई थी। जिसमें स्कूल के 6 से लेकर 12वीं तक के 140 बच्चों को आयरन की फोलिक एसिड की गोलियां दी गई। अधिकांश बच्चों को दवा से कोई दिक्कत नहीं हुई, जबकि 60 बच्चों की तबियत इससे खराब हुई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम को सूचित करने के बाद बच्चों का उपचार किया गया। अब सभी बच्चे सामान्य हैं और इस संबंध में अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button