उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरसामाजिक

पबजी की लत: बेटे ने माता-पिता को मार डाला, पुलिस से बोला- मैंने ठीक किया

झांसी। यूपी के झांसी जिले में एक युवक ने शनिवार को रोटी बनाने वाले तवे से हमला कर अपने ही माता-पिता की हत्या कर डाली। पिता का खून से लथपथ शव घर में मिला, जबकि मां गंभीर रूप से घायल थी, जिन्हें इलाज के लिए ले अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई। युवक पबजी गेम खेलने का आदी था। पबजी गेम के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह आए दिन लोगों से मारपीट करता था।

मां-बाप का इकलौता बेटा है अंकित
थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि ग्राम पिछोर में लक्ष्मी प्रसाद (58) पत्नी विमला (55) और बेटे अंकित (28) के साथ रहते थे। लक्ष्मी प्रसाद पलरा में एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनकी तीन बेटियों में बड़ी बेटी नीलम और सुंदरी की शादी हो चुकी है, जबकि शिवानी अभी अविवाहित है। नीलाम ने रोजाना की तरह पिता को फोन किया। फोन न उठने पर पड़ोस में फोन किया। पड़ोसी अंदर पहुंचे तो अंदर लक्ष्मी प्रसाद की खून से लथपथ लाश पड़ी थी, जबकि विमला गंभीर रूप से जख्मी थी। विमला को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, यहां उनकी भी मौत हो गई।

हंसते हुए बोला अंकित, मैंने ठीक किया
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के एक कमरे में हत्यारा अंकित चैन से सो रहा था। नवाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर जांच करने पर पता चला कि अंकित ने रोटी बनाने वाले तवे से सिर कुचलकर माता-पिता की हत्या की। अंकित हंसते हुए बार-बार यहीं कह रहा है कि ‘मैंने ठीक किया’। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि उसने पहले पिता को मारा, जब मां, पिता को बचाने पहुंची तो आरोपी ने मां पर भी हमला कर दिया। ऐसा लग रहा है कि पिता ने कुछ समय पहले उससे फोन छीनकर रख लिया था। फोन न मिलने पर उसने हत्या की है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में कार्रवाई की जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button