उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

कोटद्वार के उत्तरी झंडीचौड़ में आधुनिक वर्किंग वूमेन हॉस्टल महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत पहल

कोटद्वार, 20 मई। महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बाल विकास विभाग द्वारा उत्तरी झंडीचौड़ में आधुनिक वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह हॉस्टल क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

इस सुसज्जित हास्टल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 28 कमरे होंगे
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस हॉस्टल में कुल 28 कमरे बनाए जा रहे हैं, जहां कामकाजी महिलाएं सुरक्षित वातावरण में रह सकेंगी। स्वच्छता एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवन में 29 टॉयलेट एवं बाथरूम की व्यवस्था भी की जा रही है। उत्तरी झंडीचौड़, कोटद्वार शहर का एक प्रमुख क्षेत्र है। यह कोटद्वार के भाबर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसी के समीप झंडीचौड़ पूर्वी क्षेत्र भी है जहां दिव्यांग बच्चों के लिए एक समर्पित विद्यालय भी संचालित है

हास्टल परिसर में आधुनिक किचन का हो रहा निर्माण
उन्होंने बताया कि हॉस्टल परिसर में सामूहिक भोजन व्यवस्था के लिए विशाल डाइनिंग हॉल तथा आधुनिक किचन का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही आगंतुकों और आवासीय व्यवस्था के बेहतर समन्वय के लिए व्यवस्थित रिसेप्शन लॉबी भी बनाई जाएगी, जिससे पूरे परिसर को सुव्यवस्थित और पेशेवर स्वरूप मिलेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि यह हॉस्टल विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, जो रोजगार, शिक्षा अथवा अन्य कार्यों के लिए शहरों और कस्बों में रहकर कार्य कर रही हैं। सुरक्षित आवास मिलने से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने करियर को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
बाल विकास विभाग की इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह हॉस्टल महिलाओं को न केवल बेहतर आवास उपलब्ध कराएगा, बल्कि सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण भी प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button