उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान के तहत मसूरी विधानसभा में कार्यशाला आयोजित

देहरादून। राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान के तहत बीजेपी की तरफ से मसूरी विधानसभा में कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण अभियान है।

18 की आयु पार कर चुके सभी को मतदाता बनाना लक्ष्य


गणेश जोशी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान में शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार हम सभी को प्रत्येक विधानसभा में 18 वर्ष की उम्र पार करने वाले सभी युवाओं का मतदाता बनाना है। हर विधानसभा में 10 हजार से अधिक मतदाताओं को सूचीबद्ध करने का लक्ष रखा गया है। कोई भी युवा मतदाता सूची में छूट न जाए, इसका विशेष ध्यान भी रखा जायेगा।

नये वोटरों को अपने पक्ष में करना ही हमारा लक्ष्य : सिद्धार्थ अग्रवाल


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने वाटर चेतना कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा फर्ज बनता है कि हम अधिक से अधिक नए युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में करें। इस अभियान में युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी का सहयोग बहुत जरूरी है। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

कार्यक्रम में महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, तीन मंडलों के प्रभारी उमा नरेश तिवारी, मोहित शर्मा, रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, राकेश रावत सहित विधानसभा संयोजक आरएस परिहार, ओपी कुलश्रेष्ठ तथा हेमंत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button