उत्तरप्रदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

एक लड़के के प्यार में पागल दो लड़कियां, दोनों हाथ पकड़कर नदी में कूदी, खोज जारी

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर स्थित सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव के भगवानपुर टोला के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल से रविवार को दिन के करीब 11 बजे दो लड़कियों ने छलांग लगा दी। यह देख वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। उनकी खोजबीन शुरू हुई। पांच गोताखोर लगाए गए, लेकिन उनका पता नहीं चला। दोनों इंटरमीडिएट की छात्राएं बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 11 बजे दो लड़कियां मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल पर पहुंचीं और अपनी चप्पलें फर्श पर और दुपट्टा पुल की रेलिंग पर रख कर दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में कूद गईं। इस समय बारिश की वजह से नहर में बहुत पानी है। वहां काम कर रही कुछ महिलाओं ने देखकर शोर मचाया तो घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि नहर में डूबी एक लड़की का नाम रानी उर्फ सप्पू उम्र करीब 18 वर्ष है, जो तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया गांव के निवासी सदीक मियां की पुत्री है। दूसरी लड़की का नाम भी रानी है, जो इसी गांव के उमेश ठाकुर की पुत्री बताई जा रही है। दोनों लड़कियां हम उम्र हैं।

शनिवार शाम को युवक ने जहर खा लिया था
चर्चा है कि उनका गांव के ही एक युवक से प्रेम चल रहा है। शनिवार की शाम को उस युवक ने किसी बात पर जहर खा लिया। परिवार वाले उसका फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। यह बात जब इन लड़कियों को पता चली तो दोनों रात में ही घर से निकल गईं। गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी के भगवानपुर टोला के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में छलांग लगा दी। अभी इनका पता नहीं चला है। खोजबीन जारी है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button