उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

उत्तरकाशी में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

उत्तरकाशी। प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटके से डोली है। उत्तरकाशी के यमुना घाट में भूकंप में झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 2.9 मैग्नीट्यूड रही। अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है। वहीं भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर बताई गई है।

भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बहुत संवेदनशील राज्य है। वहीं उत्तरकाशी में भूकंप के झटके लगने से लोग दहशत में आ गये। भूकंप के झटके सुबह 3.48 सेकेंड पर महसूस किए गए। https://sarthakpahal.com/

उत्तराखंड में भूकंप मचा चुका तबाही
उत्तराखंड भू वैज्ञानिकों के अनुसार भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील है। विगत वर्षों में उत्तरकाशी, चमोली में आए भूकंप की यादें लोगों के जेहन में अभी भी ताजा हैं। लोग आज भी उस भयावह मंजर को याद कर रो पड़ते हैं। उत्तरकाशी जिले में 1991 में आए 6.6 रिक्टर स्केल के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। जिसमें करीब 768 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button