उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

साथ जियेंगे, साथ मरेंगे… प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ बांधकर गंगनहर में लगाई छलांग

रुड़की। एक प्रेमी युगल ने प्लास्टिक के सेलोटेप से अपने हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों को छलांग लगाता देख लोगों ने पास में ही स्थित जल पुलिस चौकी को तुरंत सूचना दी। जल पुलिस ने काफी मुश्किलों के बाद दोनों को बाहर तो निकाल लिया, युवती की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, पता चला है कि दोनों प्रेमी युगल के परिजन शादी करने से इंकार कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

दोनों के परिजन शादी से कर रहे थे इन्कार


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवाार की दोपहर करीब दो बजे एक युवक और युवती सोलानी पार्क के पास पहुंचे। पार्क में दोनों प्रेमी युगल काफी देर तक बैठकर आपस में बतियाते रहे। इसके बाद दोनों ने एक साथ अपने-अपने दाएं हाथ सेलाटेप से बांध लिए और देखते ही देखते गंगनहर में कूद गये। चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उनके परिजन शादी करने को तैयार नहीं थे। इसी कारण दोनों ने साथ जियेंगे, साथ मरेंगे की कसम खाकर एक साथ जान देने की कोशिश की। युवती गंगनहर कोतवाली के एक गांव की जबकि युवक दूसरे प्रदेश का बताया जा रहा है। https://sarthakpahal.com/

दोनों की हालत खतरे से बाहर
युवती की हालत खराब होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि युवती रुड़की और युवक कासगंज लखनऊ का रहने वाला है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button