उत्तराखंडखेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

पौड़ी गढ़वाल जयहरीखाल की अंकिता ने 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा में जीता कांस्य पदक

Listen to this article
देहरादून। 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के युवा खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। गोवा में आयोजित हो रही 37वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। वहीं पौड़ी जिले की रहने वाली अंकिता ध्यानी को 1500 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक मिला है। इस तरह उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल में 9वां मेडल प्राप्त हुआ है। अंकिता की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी है। अंकिता की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको बधाई दी है।
जयहरीखाल के मेरूड़ा गांव की रहने वाली है अंकिता
महिमानंद ध्यानी व लक्ष्मी देवी की पुत्री अंकिता ध्यानी उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के जयहरीखाल के ग्राम मेरूड़ा की रहने वाली हैं। मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंकिता ने काफी कठिनाइयों से यहां तक का सफर तय किया है। अंकिता के मेहनत और लगन को देखने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने उन्हें साउथ अफ्रीका में ट्रेनिंग करने का मौका दिया था। यही कारण है कि वह एक के बाद एक कई मेडल जीत कर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन कर रही हैं। पहाड़ की पथरीली पगडंडियों पर तेज चाल चलती अंकिता के पैरों को इन पगडंडियों ने ऐसी मजबूती दी कि आज वह पंद्रह सौ, तीन हजार, पांच हजार व दस हजार मीटर की राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में सोना-चांदी समेट रही हैं।
अब तक कई स्पर्धाओं में पदक जीत चुकी हैं अंकिता ध्यानी
इससे पहले वो साल 2016 और 17 में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से तेलंगाना में तीन हजार मीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया था। अंकिता ने साल 2016-17 में 2017-18 में रोहतक में राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में तीन हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। अंकिता ने साल 2018-19 में यूथ फेडरेशन की ओर से आयोजित रांची में 1500 मीटर दौड़ पदक जीता है। साल 2019-20 में खेलो इंडिया में अलग-अलग दो दौड़ में स्वर्ण पदक, साल 2021 में भोपाल व गुवाहाटी में प्रतिभाग करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। अंकिता केन्या में भी अपना दम दिखा चुकी हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button