
नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग निर्वाचन क्षेत्र के हिलोरा गाडोल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन अधिकारियों के घायल हुए थे, जिनमें कश्मीर पुलिस में कोकरनाग के डीएसपी हुमायूं भट्ट, 19 आरआर के कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धोनैक तीनों शहीद हो गए। सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडिंग मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट की शहादत से पूरा पूरा देश स्तब्ध है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भट्ट की मृत्यु अत्यधिक खून बहने के कारण हुई। आतंकवादियों के खिलाफ मंगलवार शाम अभियान शुरू हुआ था, लेकिन रात में इसे रोक दिया गया था। बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे शुरुआती गोलीबारी के दौरान, कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले अनंतनाग में एक स्थानीय चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर में सेना के बेस अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन दुर्भाग्य से, ज्यादा खून बहने के कारण तीनों ने एक के बाद एक दम तोड़ दिया।
कर्नल मनप्रीत सिंह कर रहे थे टीम को लीड
कर्नल सिंह और मेजर धोनैक सेना की 19 आरआर से जुड़े थे। पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा करते हुए अधिकारी ने कहा कि हमें कल रात पुलिस से इनपुट मिला और गडोले इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी गई। आतंकवादियों ने भागने की कोशिश में गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने आगे बताया कि कर्नल सिंह ने आगे बढ़कर अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया और आतंकवादियों के भागने के प्रयास को विफल करते हुए सीने पर गोलियां खाईं। मेजर धोनैक और डीएसपी भट्ट भी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए।
मेजर आशीष को इसी साल किया जाना था सम्मानित
मेजर आशीष को इसी साल सेना मेडल से सम्मानित किया जाना था, लेकिन उनके सीने पर मेडल लगता, उससे पहले ही वो शहीद हो गए। https://sarthakpahal.com/
पूर्व जनरल वीके सिंह ने जताया दुख
पूर्व जनरल वीके सिंह ने ट्वीट किया कि भारतीय सेना मेडल से सम्मानित कर्नल मनप्रीत सिंह कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। इस दुखद खबर से देश स्तब्ध है। शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की शहादत को नमन करते हुए ईश्वर से उनके परिजनो को इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।