उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीति

पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल से चार बार ब्लाक प्रमुख रहे महेंद्र राणा बीजेपी में शामिल

यमकेश्वर, 22 दिसम्बर। आज प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने महेंद्र सिंह राणा एवं उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस की जनविरोधी नीति के कारण दिया इस्तीफा


इस अवसर पर प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि मैंने कांग्रेस की जन विरोधी नीति के कारण आठ माह पहले ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं पदों से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यां एवं नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर मैं पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करूंगा।

कल्जीखाल के कनिष्ठ प्रमुख ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अर्जुन पटवाल ने कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की द्वारीखाल ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वारीखाल ब्लॉक महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी ने कांग्रेस के पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थामा। विकास खण्ड द्वारीखाल कल्जीखाल के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधान ग्राम पंचायतों एवं अन्य कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट गढ़वाली प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, काार्यालय सचिव कौस्तुभ आनंद, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, सुुभाष बड़थ्वाल, गीता राम गौड़ समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवीन सदस्यों को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उनके सम्मान और भागवानाओं का पूरा ख्याल रखा जायेगा। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button