उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

उत्तराखंड में चार शहरों से अयोध्या के लिए चलेंगी रोडवेज बसें, सीएम ने दिए निर्देश

देहरादून, 5 जनवरी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में सभी बसें, रोडवेज स्टेशनों को स्वच्छ और आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और सड़कों के किनारे पौधरोपण किया जाए। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग का विशेष ध्यान रखा जाए। वाहन चालकों के प्रशिक्षण और मेडिकल की भी समुचित व्यवस्था की जाए।

कहा, यातायात नियमों के प्रति लोगों को निरंतर जागरूक किया जाए। रोडवेज की बसों के माध्यम से सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार भी किया जाए। जनसुरक्षा की दृष्टि से पर्वतीय क्षेत्रों में पुराने वाहनों की जगह पर नए वाहनों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए।

ये बसें टनकपुर के अलावा अब हरिद्वार, रामनगर व ऋषिकेश से अयोध्या के लिए चलेंगी। रोडवेज इन बस सेवा की तैयारी में जुट गया है। सीएम ने कहा, राज्य में श्रद्धालुओं, पर्यटकों की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए नए बस स्टेशन बन रहे हैं। यहां मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहनों पर नंबर प्लेट स्पष्ट दिखें।
उनका कहना था कि, बसों की नंबर प्लेट से छेड़खानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, काठगोदाम से अयोध्या सेवा तीन जनवरी से शुरू हुई है, जो काठगोदाम से रात आठ बजे से और हल्द्वानी से रात 8:30 बजे से चलकर सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहां से सुबह नौ बजे अयोध्या पहुंच जाएगी। शाम को तीन बजे ये बसें वहां से वापस चलेगी।
इस मौके पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी, एमडी उत्तराखंड परिवहन निगम डॉ. आनंद श्रीवास्तव, परिवहन विभाग और परिवहन निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button