उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

हाईकोर्ट की सशर्त मंजूरी के बाद मनसा देवी रोपवे का संचालन फिर से शुरू

हरिद्वार, 13 जनवरी। 31 दिसंबर से लीज खत्म होने के बाद से बंद पड़े मनसा देवी  रोपवे को आज से फिर चालू कर दिया गया है। दरअसल उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मनसा देवी में रोपवे के संचालन की सशर्त अनुमति दी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार 10 अप्रैल 2024 तक इस व्यवस्था को जारी रखा जायेगा। वहीं, इस मामले में अगली सुनवाई 6 मई को होनी है। रोपवे मार्ग से रोजाना दो से ढाई हजार लोग मंदिर जाते थे, जिससे श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ये जानकारी जिलाधिकारी धीराज गबर्याल ने दी है।

31 दिसंबर को बंद हो गया था रोपवे का संचालन
बता दें कि मां मनसा देवी के दर्शनों के लिए रोपवे ट्राली का संचालन 31 दिसंबर से बंद कर दिया गया था। जिसका कारण उषा ब्रेको के मनसा देवी मंदिर पर संचालित हो रही ट्रॉली के लाइसेंस की अवधि समाप्त होना था। जिसके चलते हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को मनसा देवी मंदिर के लिए या तो पैदल दर्शन करने पड़ रहे हैं और जो लोग पैदल नहीं जा सकते वह मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। जिसके बाद प्रशासन रोपवे कंपनी उषा ब्रेको की लीज बढ़ाने पर विचार कर रहा था। 1981 से उड़नखटोला की शुरुआत की गयी थी।

2021 में ढाई साल बढ़ाई गयी थी कंपनी की लीज
उषा ब्रेको नाम की कंपनी मनसा देवी मंदिर रोपवे का संचालन करती है। 2021 में कंपनी की लीज खत्म होने के बाद ढाई साल के लिए लीज का एक्सटेंशन किया गया था, जो 31 दिसंबर को खत्म हो गया था। इसमें खासकर महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और बुजुर्गों को मंदिर जाने में काफी आसानी होती थी। यह विशेष रूप से विकलांग और बुजुर्ग भक्तों को अत्यधिक सुविधा प्रदान करता रहा है। अन्यथा, दूरी तय करने के लिए 3 किमी का सफर तय करना पड़ता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए उड़नखटोला पसंदीदा विकल्प है और यह क्षेत्र में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है। मनसा देवी मंदिर सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध सिद्धपीठों में से एक है, जो हिमालय की सबसे दक्षिणी पर्वत श्रृंखला, शिवालिक पहाड़ियों की चोटी पर स्थित है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button