उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग के 222 पदों पर निकाली सीधी भर्ती, आवेदन शुरू

देहरादून, 31 जनवरी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKPSC ने गृह विभाग के अंतर्गत खाली पड़े 222 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।इन पदों पर आज से ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं, जबकि आवेदन के लिए अंतिम तारीख 20 फरवरी 2024 रखी गई है।

21 साल से 28 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन
जारी किए गए विज्ञापन में आरक्षण के अनुसार पदों की जानकारी भी दी गई है। इन पदों के लिए शैक्षिक अर्हता स्नातक रखी गयी है, जबकि 21 साल से 28 साल तक के युवा इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इन पदों के लिए शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के अलावा चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा पीएसी में भी 89 खाली सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। https://sarthakpahal.com/

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर भी होगी भर्ती
इसके अतिरिक्त अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर भी सीधी भर्ती होनी है। जिसमें खाली 25 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गृह विभाग के अंतर्गत इन खाली पदों के लिए विभिन्न जानकारियां लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी विस्तार से दी गई हैं। परीक्षा का आवेदन अभ्यर्थी एक ही जिले से कर सकता है। 2002 से आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के सभी आवेदनों को निरस्त करने की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी द्वारा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button