क्राइमदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

जोगी के भेष में अमेठी पहुंचा साधु पिंकू निकला नफीस, लोगों को लगा चुका है चूना

Listen to this article

लखनऊ, 10 फरवरी। अमेठी जिले में एक सप्ताह पहले जोगी के साधु में एक युवक गांव पहुंचा था। उसने एक परिवार को खुद को 20 साल पहले पहले गायब हुआ बेटा बताया था। परिजन उसको देखकर रोने लगे और वो भजन सुनाने लगा। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। अब उसको लेकर होश उड़ा देने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि वो पिंकू नहीं, मुस्लिम युवक नफीस है। इससे पहले भी वो कई राज्यों में उन परिवारों को टारगेट कर चुका है, जिनके बेटे लापता हैं।

जब परिजनों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने उसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसकी सच्चाई सामने आ गयी और पता चला कि वो पिंकू नहीं बल्कि मुस्लिम युवक नफीस है, जो कि कई राज्यों में इसी तरह की हरकतें कर लूट-खसोट कर चुका है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

22 साल पहले गुम हुआ बेटा साधु बनकर लौटा, मां से भिक्षा मांगते हुए रोने लगा, video

मामला जनपद के जायस थाना के खरौली गांव का है। यहां रहने वाले रति पाल का लड़का दिल्ली से करीब 20 साल पहले गायब हो गया था। इसके बाद अचानक 2 फरवरी को उनके घर एक जोगी के भेष में पहुंचा। वो खुद को उनका गायब हुआ लड़का बताने लगा। और सभी को करुणारूपी भजन सुनाने लगा। इसके बाद परिजनों को उस पर भरोसा हो गया और जोगी वहां से चला गया। फिर उस जोगी ने परिजनों को फोन कर भंडारे की डिमांड रखी। इस पर परिजनों को उसकी हरकत पर शक हुआ। उन्होंने जब उसको फोन किया तो उसने झारखंड में होने की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक कराई, जो गोंडा निकली।

फ्रॉड जोगी की नफीस के रूप में ऐसे पहचान हुई
परिवार पुलिस को लेकर गोंडा पहुंचा और उसकी खोजबीन की। मगर, वो मौके से फरार हो गया। कई जनपद की पुलिस उसको खोजने में जुटी है। जब इस मामले की जानकारी जनपद पुलिस को लगी तो पुलिस फ्रॉड जोगी को पकड़ने के लिए गोंडा पहुंची। वहां उन्होंने गोंडा जनपद के देहात कोतवाली के टिकरिया गांव में पहुंचकर फ्रॉड जोगी के बारे जानकारी जुटाई।

गायब हुए बच्चों के परिवारों को निशाना बना रहा था जोगी
रतिपाल सिंह ने बताया कि उस लड़के को कल हम खोजने गए थे। अगर वो आ जाता तो हम उसका डीएनए टेस्ट करवाते। वो हमारे साथ फ्रॉड कर रहा था। कह रहा था कि वो झारखंड में है लेकिन उसकी लोकेशन गोंडा में मिली। उसके भागने और खाता संख्या सही न देने से हमको शंका हुई थी कि वो फ्रॉड कर रहा है। उसने अपने पेट का निशान दिखाया था, लेकिन जब पैसे की डिमांड हुई तो हमको शंका हुई। वो 3 लाख से अधिक रुपये मांग रहा था।

इस मामले में पुलिस अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि खरौली निवासी व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी। उन्होंने कहा था कि एक व्यक्ति जोगी के भेष में आया और खुद को उनका बेटा बताया। वो पैसे की मांग कर रहा था। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button